6 अगस्त 2014 - 03:04
मसऊद बारेज़ानी की कुर्दिस्तान को अलग करने की योजना।

इराकी कुर्दिस्तान के प्रमुख, इराक के कुछ इलाक़ों पर क़ब्ज़े के बाद इराकी कुर्दिस्तान को अलग करने का कई बार बयान दे चुके हैं और इसके अलावा उन्होंने तुर्की जैसे कुछ देशों को कुर्दिस्तान का तेल सीधे रूप से बेचना भी शुरू कर दिया है जिसका बगदाद सरकार ने कड़ा विरोध किया।

अबनाः इराकी कुर्दिस्तान के प्रमुख, इराक के कुछ इलाक़ों पर क़ब्ज़े के बाद इराकी कुर्दिस्तान को अलग करने का कई बार बयान दे चुके हैं और इसके अलावा उन्होंने तुर्की जैसे कुछ देशों को कुर्दिस्तान का तेल सीधे रूप से बेचना भी शुरू कर दिया है जिसका बगदाद सरकार ने कड़ा विरोध किया। इस तरह के प्रयासों को बारेज़ानी का अवसर वाद समझा जा रहा है क्योंकि इराक की सरकार को दाइश से जंग का सामना है लेकिन अब दाइश ने कुर्दों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
इराकी कुर्दिस्तान को इराक में सीमित स्वायत्ता प्राप्त है जिसे बारेज़ानी पूरी तरह से अलग करना चाह रहे हैं।